बीएसपी विधायक का बेटा मारपीट में गिरफ्तार

bspजालौन (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी के विधायक के बेटे को आज रौब गांठना महंगा पड़ा गया। जालौन जिले के माधौगढ़ से विधायक संतराम कुशवाहा के बेटे को राहगीर के साथ मारपीट के मामले में एक साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विधायक संतराम कुशवाहा के पुत्र श्रेष्ठ सिंह कुशवाहा पर आरोप है कि उसने अपने साथी के साथ एक राहगीर के साथ मारपीट की है। विधायक के बेटे ने अपने साथियों के साथ राहगीरों को सड़क पर गिराकर बुरी तरह से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधायक के बेटे सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रहलाद सिंह यादव निवासी सुशील नगर उरई अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान शीतल कुशवाहा के घर के पास पहले से मौजूद श्रेष्ठ सिंह कुशवाहा पुत्र संतराम कुशवाहा विधयाक माधौगढ़, पर्वत सिंह कुशवाहा, मनीष कुशवाहा तथा खेमराज सिंह राजपूत उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। प्रहलाद सिंह यादव ने जब उनको गाली देने से मना किया तो इन सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने विधायक के बेटे के साथ एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। दो साथी अभी फरार हैं।