भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सम्पन्न

bjp6novलखनऊ आरएनएस। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा पश्चिम व मलिहाबाद विधाससभा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आम्रपाली योजना ग्राउण्ड हरदोई सीतापुर रोड बाईपास लखनऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी ने देश के गरीब पिछड़ों व किसानों के लिए बहुत सारी योजनाओं को लागू किया है लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार न होने के कारण उनका लाभ प्रदेश की जनता को नही मिल पा रहा है। वर्तमान सपा सरकार केन्द्र की योजनाओं में रोड़ा लगा रही है और उनको लागू नही कर रही है। अत: गरीब पिछड़ा किसान विरोधी इस सपा सरकार को 2017 के चुनाव में हटाना होगा और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना होगा तभी प्रदेश के लोगों को केन्द्रीय योजनाओं का लाभ मिल पायेगा।
विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि आप सब समझदार है एक की गुण्डाराज सरकार तो दूसरे की भ्रष्टाचार सरकारें रही है इन दोनों से मुक्ति का समय आ गया है। अब आप सब को संगठित होकर इन्हें विधानसभा के बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के ऊपर कड़ा प्रहार करते हुये सांसद कौशल किशोर ने कहा कि सपा सरकार पिछड़ों की सरकार कहलाती है लेकिन उसने कभी पिछड़ों का समर्थन व विकास नही किया। यहां तक कि कभी भी किसी यादव को भी आगे बढऩे का अवसर नही दिया केवल सैफाई, यादव परिवार की पार्टी है, और अब उसमें भी दरार पड़ गयी है। बसपा में भी तानाशाही करती है मायावती उनसे भी अब जनता त्रस्त हो चुकी है और बसपा में भगदड़ मची हुई  है। मोदी जी देश को एक उचित दिशा दे रहे है, और उनके नेतृत्व में देश विकास के पथ पर चल पड़ा है। हम सभी को देश हित में भाजपा को मजबूत कर 2017 में भाजपा की प्रदेश में सरकार बनाना है।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार को कोर्ट की लताड़ पडऩे के बाद भी कोई असर नही पड़ा अभी भी डेंगू, चिकनगुनिया से लोग त्रस्त्र है लेकिन इस सरकार ने कोई उचित कदम नही उठाया। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कल दिनांक 7 नवम्बर 2016 प्रात: 11 बजे स्वास्थ्य भवन पर धरना देगा।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, हरसरनलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग महानगर संयोजक सुनील यादव गुड्डू, सहसंयोजक नीरज कटियार, गणेश वर्मा, पूर्व पार्षद भारत राजपूत, श्रीकृष्ण लोधी, पंकज पटेल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।