मोदी बोले: दुनिया के सामने भारत चमकता हुआ सितारा

modi bhopalनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने दुनिया में चमकते सितारे के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित हैं।
उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम किसानों के लिए फसल बीमा योजना लेकर आए। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास। उन्होंने कहा कि कभी कभी देश को निर्णायक फैसले लेने पड़ते हैं।
हमारी सरकार गांव,गरीब और किसानों के लिए समर्पित है। भ्रष्टाचार,काला धन हमारे देश के लिए बीमारी की तरह है। आतंकवाद और जाली नोट देश को तबाह कर रहे हैं।