फेसबुक फ्रेंड ने महिला से ठगे 3 लाख रुपए

facebookमुंबई (आरएनएस)।  उसने अपनी प्रोफाइल में लिखा था कि वह एक यूएस आर्मी अधिकारी है जो अफगानिस्तान में पदस्थ है। पवई पुलिस ने बताया कि यह ठग कई लोगों को चकमा दे चुका है, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। ठग ने महिला से कहा था कि वह उसे अपने मैडल व पैसे देना चाहता है क्योंकि उसका कोई रिश्तेदार नहीं है। ठगी की शिकार महिला एक हाउसवाइफ है। उसे फेसबुक पर माइकल कोलमैन नाम के आदमी की रिक्वेस्ट आई। उसने खुद को अफगानिस्तान में पदस्थ बताया। दोस्ती बढऩे पर उसने बताया कि उसकी पत्नी मर चुकी है। वह शुरू से अकेला व अनाथ था और मुश्किलों में बचपन बिताया। संघर्ष करके उसने आर्मी ज्वाइन की। महिला ने उसकी मनगढ़ंत कहानी पर भरोसा कर लिया। कोलमैन ने बताया कि वह उसे अपने मैडल, पैसा, अवार्ड आदि देना चाहता है। यह सब उसकी दोस्त अस्टिन जोएल के पास रखा है। कोलमैन की चीजों को भेजने के बहाने कोलमैन ने कहा कि उसे कस्टम प्रक्रिया के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। महिला ने पैसे चुका दिए। ठगी का अहसास होने के बाद महिला ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए बीपीओ कर्मी मणिपुर निवासी रिचर्ड डेविड शेमरी को गिरफ्तार किया। महिला ने उसके खाते में पैसे जमा किए थे। इसमें से उसने 20 हजार रुपए निकाले भी थे। पुलिस अब बाकी के पैसों को जब्त करने का प्रयास कर रही है।