आप ने किया ट्रेडर्स कान्क्लेव

aap lko29 augलखनऊ। नोटबंदी के कारण व्यापार में अब तक हुए नुकसान एवं भविष्य में होने वाले आर्थिक संकट पर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को होटल सिलवेट, नेशनल पी जी कॉलेज के सामने लखनऊ लखनऊ के व्यापरियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा परिचर्चा की 7 कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया 7 लखनऊ उधोग व्यापार मंडल के देवेन्द्र गुप्ता, अमरनाथ मिश्रा,विनोद अग्रवाल, अखिल भारतीय व्यापार मंडल के सुरेश छवलानी, स्टेशनरी एसोसिसन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान, व्यापार मंडल लखनऊ के सुशील गुरुनानी,कानपुर व्यापार मंडल से पंकज जैन,ऊनाव व्यापार मंडल से सुमित निगम सहित लगभग सभी व्यापार मंडल के कई पधाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश की अर्थव्यवस्था 10 साल पीछे चली गई है 7 कमजोर हो रही अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए व्यापारियों व समाज के सभी वर्गों को इकठ्ठा होना पड़ेगा जिन्हें आम आदमी पार्टी राजनीतिक मंच देगी 7 नोटबंदी के कारण लोगों को जो परेशानी हुई है उसका आक्रोश व्यक्त करने के लिए अब जनता को खुद सामने आना पड़ेगा 7 उन्होंने नोटबंदी की आड़ में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे 8 लाख करोंड़ के घोटाले को विस्तारपूर्वक समझाया साथ ही साथ नोटबंदी के फैसले के खिलाफ 18 दिसम्बर को लखनऊ में अरविन्द केजरीवाल की रैली में आने का आवाहन किया। ट्रेडर्स कॉन्क्लेव में अवध प्रान्त के संयोजक अविनाश त्रिपाठी, प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी,  उत्तर प्रदेश के यूथविंग के प्रदेश अध्यक्ष शगुन त्यागी, जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी,एस पी बागी, कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत्र, नीरज श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप सिंह सहित लखनऊ के कई व्यापारी शामिल हुए 7