करुण नायर का तिहरा शतक: बनाये कई रिकार्ड

karun-nairखेल डेस्क। चेन्नई में अपने टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक जमाने के साथ ही करुण नायर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारत की तरफ से से वह पहले टेस्ट शतक के साथ तिहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
करुण नायर से भारत की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नायर से पहले पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगा चुके हैं। सहवाग ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा तिहरा शतक चेन्नई के मैदान पर ही लगाया था।
इस पारी में यूं तो नायर ने कई रिकॉड्र्स अपने नाम किए लेकिन उन्होंने विनोद कांबली के 23 साल पुराने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया, जिसे कोई भारतीय बल्लेबाज़ नहीं तोड़ पाया था।
नायर ने पहली टेस्ट सेंचुरी को दोहरे शतक में तब्दील करने के बाद 224 रन के कांबली के सर्वाधिक रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने इसे ट्रिपल सेंचुरी में तब्दील किया और पहली टेस्ट सेंचुरी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाडिय़ों में सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।
अपनी इस खास पारी में करुण नायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए भी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।