बॉडीवुड के दिग्गज ओम पुरी का देहांत

om-puriमुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। वो 66 साल के थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से ओम पुरी का निधन हो गया है। ओमपुरी को फिल्मों में उनके दमदार किरदार के लिए जाना जाता है। थिएटर से निकले इस अभिनेता ने बॉलीवुड के साथ ही कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उनका जन्म 18 अक्टूबर 1950 को अंबामा में एक पंजाबी परिवार में हुआ हुआ था। पद्मश्री से सम्मानित ओमपुरी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पास आउट होने के बाद एफटीटीआई पुणे गे और यहां से पीजी किया। उनके पिता पिता रेलवे में थे। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म आक्रोश ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। अभिनेता रजा मुराद ने ओमपुरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह एक ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। ओम पुरी ने अपने फि़ल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवालÓ से की थी। 1980 में रिलीज फिल्म आक्रोश ओम पुरी के सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। उनकी प्रसिद्ध फिल्में ‘अद्र्ध सत्यÓ, ‘जाने भी दो यारोंÓ, ‘नसूरÓ, ‘मेरे बाप पहले आपÓ, ‘देहली 6Ó, ‘मालामाल वीकलीÓ, ‘डॉनÓ, ‘रंग दे बसंतीÓ, ‘दीवाने हुए पागलÓ, ‘क्यूँ ! हो गया नाÓ, ‘काश आप हमारे होतेÓ और ‘प्यार दीवाना होता हैÓ जैसी सैकड़ों फिल्मों में नजऱ आ चुके हैं।