बीजेपी ने जारी की पहली सूची: 67 के नाम शामिल

bjp flagलखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 आते ही सबसे पहले मायावती एक्टिव हुई है। वहीं सपा अपने आपसी झगड़ों में व्यस्त है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रत्याशियों की सूची आज यानी सोमवार को जारी होने की संभावना है। पर अभी तक जारी नहीं हुई है। इसके चलते सोशल मीडिया में भाजपा की 67 उम्मीदवारों की सूची वायरल हो रही है। अब इस सूची में कितनी हक्कीकत है ये तो भाजपा की सही लिस्ट आने के बाद ही पाता चलेगा। सोशल मीडिया में ये लिस्ट तेजी से चल रही है। पर इस कितना यकीन किया जाए ये नहीं कहा जा सकता है।
ये रही लिस्ट
1.मुजफ्फरनगर-कपिल देव2.चरथावल -विजय कश्यप3.बुढाना -उमेश मलिक4.खतौली -विक्रम सैनी5.पुरकाजी -प्रमोद ऊंटवाल6.मीरापुर -ममता सिंह7.थानाभवन -सुरेश राणा8.शामली -तेजेंद्र निर्वाल9.कैराना -अनिल चौहान10.मेरठ दक्षिण-सोमेन्द्र तोमर11.मेरठ कैंट -मुकेश सिंघल12.मेरठ शहर -लक्ष्मीकांत वाजपेयी13.किठौर -सत्यवीर त्यागी14.सरधना -संगीत सोम15.हस्तिनापुर -गोपाल काली16.सिवालखास-मनिन्द्र पाल सिंह17.मुरादाबाद -रितेश गुप्ता18.कांठ -उत्तम पाल19.बिलारी -सुरेश सैनी20.मुरादाबाद दे0-हरिओम शर्मा21.कुंदरकी -रामवीर सिंह22.गाजिय़ाबाद-पंकज सिंह23.खुर्जा -बिजेंद्र खटीक24.शिकारपुर -अनिल शर्मा25.पलिया -रोमी साहनी26.निघासन -रामकुमार वर्मा27.गोला. -अरविंद गिरी28.श्रीनगर -मंजू त्यागी29.धौराहरा -बाला प्रसाद अवस्थी30.लखीमपुर -अनूप गुप्ता31.कस्ता -सौरभ सिंह32.मोहमद्दी -लोकेंद्र प्रताप सिंह33.आगरा ग्रामीण -हेमलता दिवाकर34.फतेहाबाद -छोटेलाल वर्मा35.खेरागढ़ -नवीन जैन36.बाह -अरिदमन सिह चौहान37.एत्मादपुर -बबिता चौहान39.गाजिय़ाबाद-अतुल गग40.बुलन्दशहर- गुददू पंडित41.वृंदावन -श्रीकांत शर्मा42.गोपामऊ -श्याम प्रकाश43.सवायजपुर -रजनी तिवारी44.बालामऊ -रामपाल वर्मा45.अमांपुर -ममतेश शाक्य46.विमला सोलंकी- सिकंदराबाद47योगेंद्र उपाध्याय- आगरा दक्षिण48.मनीष असीजा- फिरोजाबाद49.आशुतोष भोला- सहासवन50.महेश गुप्ता- बदायूं51.अरूण सक्सेना- बरेली52.राजेश अग्रवाल- बरेली कैंट53.धर्मपाल- आंवला54. सुरेश खन्ना- शाहजहांपुर55.सुरेश राणा- थाना भवन56.तजेंद्र निर्वल- शामली57.विजय कश्यप- चरथावल58.ओमवती- नगीना59.महावीर राना- बेहट60.धर्म सिंह सैनी- नकुड61.राजीव गुंबर- सहारनपुर नगर62.प्रदीप चौधरी- गंगोह63.छत्रपाल यादव- रामपुर64.कृष्णा पाल मलिक- बड़ौत65.कमलेश सैनी- चांदपुर66. लोकेंद्र चौहान- नुरपुर67.राजपाल सिंह चौहान-ठाकुरद्वारा
जानकारी के मुताबिक संसदीय बोर्ड आधा दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट काट सकता है। लखनऊ प्रदेश मुख्यालय के सामने सुबह से ही प्रत्याशी ये जानने के लिए इंतजार कर रहे है। भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने सभी 403 सीटों से टिकट के दावेदारों का पैनल केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा है। अधिकतर सीटों पर तीन नाम भेजे गए हैं। कुछ सीटों पर एक और कुछ पर दो-दो नाम भेजे गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटेंगे। इनकी परफॉमेंस कमतर आंकी जा रही है या उम्रदराज होना उनकी राह में बाधा है। तीन से चार बुजुर्ग विधायकों की सीटों पर अपेक्षाकृत युवा चेहरों को लाया जाएगा। दूसरे दलों से आए करीब 15 विधायकों को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।