शिवपाल का एलान: बनाऊंगा नई पार्टी

shivpalyadavलखनऊ। शिवपाल यादव ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उनके मुताबिक 11 मार्च के बाद वे नई पार्टी बना सकते है। ये बयान शिवपाल यादव ने इटावा में नुमाइश पंडाल में मीटिंग करते वक्त दिया। इटावा में उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सरकार बनाकर दिखाने की चुनौती दी।
इसके चलते शिवपाल यादव ने सपा कांग्रेस गठबंधन पर भी सवाल उठाया है। उनका मनना हैं कि ये अलायंस पार्टी को खत्म कर देगा। 105 सीटों पर हमारे नेता और वर्कर्स क्या करेंगे सबने मेहनत की थी, अब उनका क्या होगा ये ठीक नहीं है। मैं पार्टी को खत्म नहीं होने दूंगा।
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को जसवंतनगर सीट पर अपना नामांकन किया। जानकारी हो कि शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। साथ ही शिवपाल सिंह यादव के नाम अभी तक सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड भी है। साल 2012 में शिवपाल सिंह का रिकॉर्ड 1 लाख 33 हजार मतों से जीते थे।
उन्होंने कहा कि आज हम जो भी हैं, नेताजी की वजह से ही हैं। इसके अलावा बहुत से लोगों ने कहा कि वो जो कुछ भी हैं, नेताजी की वजह से ही हैं। लेकिन आज उन्हीं लोगों ने नेताजी को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा, हम जानते हैं कि समाजवादी पार्टी में भी भीतरघात करने वाले लोग हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। हम केवल गलत काम रोक रहे थे, गलत काम का विरोध कर रहे थे।
शिवपाल यादव ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश समेत अपने सभी विरोधियों पर हमला किया। उन्होंने आगे कहा कि, आगामी चुनाव में सच्चे समाजवादियों के लिए प्रचार करूंगा। शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, मेरे कद को जानबूझकर छोटा किया गया। वहीं अपने करीबियों के टिकट कटने पर भी शिवपाल सिंह यादव ने हमला किया। उन्होंने कहा कि, मुझे कमजोर करने के लिए टिकट काटे गए।