पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास कांग्रेस में शामिल

akhilesh dasलखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अखिलेश दास ने बसपा से त्यागपत्र देने के करीब दो साल बाद फिर से कांग्रेस के साथ हो गए हैं। आज उन्होंने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
यूपी की सियासत में किसी न किसी तरह कब्जा कायम करने के कांग्रेस के प्रयास अभी खत्म नहीं हुए हैं। जह कांग्रेस प्रियंका को सक्रिय राजनीति में लाने की कोशिश कर रही है वहीं कांग्रेस ने यूपी की छानबीन कमेटी की जिम्मेदारी पंजाब से लेकर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दे दी है।
अशोक गहलोत अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस छानबीन समिति के अध्यक्ष होंगे। उनके साथ सुस्मिता देव और दीपक बाबरिया सदस्य होंगे। यूपी में इसके पहले कांग्रेस एक और बदलाव किया था। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री को यूपी चुनाव समिति के अध्यक्ष पद से हटाकर उन्हें चुनाव समिति का कोआर्डिनेटर बनाया था और प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर को चुनाव समिति का अध्यक्ष। कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष संजय सिंह बनाए गए हैं। नई दिल्ली में कांगे्रस के यूपी प्रभारी गुलाम नवी आजाद के सामने डा.दास ने कांग्रेस की सदस्यता ली।