भाजपा के साथ हो लिये पूर्व मंत्री जयवीर सिंह

join
लखनऊ। घिरौर (मैनपुरी) से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री जयवीर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष अपने सैकड़ों समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह को सदस्यता ग्रहण कराते समय डॉ. बाजपेयी ने कहा भाजपा में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने बिना शर्त भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा को श्री सिंह के आने से मैनपुरी क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिलेगा। श्री सिंह ने बसपा से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया जयवीर सिंह प्रधान, जिला सहकारी बैक (फिरोजाबाद) के चेयरमैन, दो बार विधायक (घिरौर) तथा दो बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे है।