रिपोर्ट: चौथे चरण के उम्मीदवारों में 116 पर आपराधिक मामले

smart fonलखनऊ। एडीआर ने चौथे चरण के उम्मीदवारों से जुड़ीं कई जानकारियों को सार्वजनिक किया है। एडीआर रिपोर्ट के आकड़े चौंकाने वाले हैं। किसी भी राजनीतिक दल ने आपराधिक इतिहास वाले नेताओं को मैदान में उतारने में हिचक नहीं दिखाई है। फर्क सिर्फ यह है कि किसी ने ज्यादा दागियों को प्रत्याशी बनाया है तो किसी ने कम। चौथे चरण के कुल 680 उम्मीदवारों में 116 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमे 95 प्रत्याशी तो ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार और अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चौथे चरण में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या भी कम नहीं है। कुल मिलाकर 680 प्रत्याशियों में 189 उम्मीदवार करोड़पति हैं। करोड़पति नेताओं को टिकट देने में बसपा सबसे आगे हैं। इसके बाद भाजपा, फिर समाजवादी पार्टी का नंबर आता है। करोड़पतियों को टिकट देने में कांग्रेस सबसे पीछे है।
खुद को पार्टी विद डिफरेंस बताने वाली भाजपा यूपी का सिंहासन हासिल करने के लिए दूसरे दलों के नक्शे-कदम पर चलने लगी है। चौथे चरण में दागी नेताओं को टिकट देने में भाजपा सबसे आगे है। संगीन मामलों की बात करें तो बसपा के 10 उम्मीदवारों पर गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं, जबकि भाजपा के 14 प्रत्याशी ऐसे हैं, जोकि हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में अपराधी हैं।
पार्टी प्रत्याशी मामले प्रतिशत
भाजपा 48 19 40
बसपा 53 12 23
सपा 33 13 39
कांग्रेस 25 08 32
सबसे ज्यादा गंभीर मामले भाजपा के इलाहाबाद दक्षिण सीट से उ्म्मीदवार नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हैं। नंदी के ऊपर मामले तो 7 दर्ज हैं, लेकिन 13 गंभीर धाराओं में। नंदी के ऊपर 420 का मामला भी है। कभी बुदेंलखंड में आतंक का पर्याय रहे दस्यु ददुआ के पुत्र और सपा के उम्मीदवार वीर सिंह पर 10 मामले दर्ज हैं, जिनमे सबसे ज्यादा फिरौती के लिए अपहरण के मामले हैं। भाजपा के हमीरपुर से प्रत्याशी अशोक चंदेल भी दबंग और दागी नेताओं में शुमार हैं। चंदेल के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण के गंभीर मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि हमीरपुर के चर्चित चौहरे हत्याकांड में भी चंदेल आरोपी रहे हैं।
करोड़पति नेताओं को टिकट देने में बसपा सबसे आगे हैं। इसके बाद भाजपा, फिर समाजवादी पार्टी का नंबर आता है। करोड़पतियों को टिकट देने में कांग्रेस सबसे पीछे है।
पार्टी प्रत्याशी करोड़पति प्रतिशत
बसपा 53 45 85
भाजपा 48 36 75
सपा 33 26 79
कांग्रेस 25 17 68
चौथे चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं कौशांबी की चाइल सीट से निर्दलीय मैदान में उतरे सुभाष चंद्रा, जिनकी कुल संपत्ति है 70 करोड़ रुपए। दूसरे नंबर पर हैं इलाहाबाद दक्षिण से भाजपा के उम्मीदवार नंद गोपाल नंदी, जोकि कुछ दिन पहले ही सपा को छोडकर भाजपा में शामिल हुए हैं। नंदी की कुल संपत्ति 57 करोड़ रुपए है। नंदी ने खुद को 26 करोड़ रुपए का कर्जदार भी बताया है। 200 निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति हैं।
भाजपा और बसपा ने पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जबकि राजनीतिक पार्टियों में शिक्षित प्रत्याशियों की संख्या कम ही दिखी। सबसे अधिक पढ़े लिखे प्रत्याशी को बसपा ने टिकट दिया है। जबकि भाजपा अपना दल तथा अन्य दलों के साथ गठबंधन में हिस्से आई 48 सीटों में तीसरे पर, कांग्रेस चौथे पर व सपा पांचवें नंबर पर है।
पार्टी प्रत्याशी शिक्षित
बसपा 53 32
भाजपा 48 19
कांग्रेस 25 16
सपा 33 24