आज का राशिफल

rashifal
मेष : अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें। आज धनप्राप्ति का योग है।
वृषभ : परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे समझे निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मिथुन : धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा एवं संतान पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क: नौकरी में आपके उच्चाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं। उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा होगी।
सिंह : आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। संतानों एवं व्यापार की परेशानियों के कारण आज आपका मन अशांत रहेगा।
कन्या : नया काम करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। आज धन का व्यय अधिक होगा।
तुला : नए वस्त्रों की खरीदारी एवं वस्त्रालंकार प्राप्ति के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। मान सम्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।
वृश्चिक: शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से खर्च के बावजूद स्थिति सामान्य रहेगी।
धनु : संतान से सम्बंधित विभिन्न प्रश्नों के विषय में मन चिंतित रहेगा। आज कोई यात्रा प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मकर: समयानुसार भोजन न मिलने की संभावना है एवं शांतिपूर्ण निद्रा का अभाव रहेगा। जल क्षेत्र एवं स्त्रियों से सावधान रहिएगा। धन की हानि एवं अपयश का योग है।
कुंभ : मन में उत्साह का संचार होगा, जिसकी वजह से दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज कोई महत्त्वपूर्ण योजना भी बना सकते हैं।
मीन : खर्च पर भी संयम रखना अतिआवश्यक है। धन के लेन-देन में अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। परिवारजनों से मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं। सेहत के मामले में सावधानी रखें।