सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट घोषित, चार टॉपर्स में तीन चंडीगढ़ के

नई दिल्र्ली (आरएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम में चंडगढ़ छा गया है। चार टॉपर में से तीन चंडीगढ़ के हैं। पंचकूला जोन के पांच राज्यों का परीक्षा परिणाम यहां रीजनल ऑफिस से जारी किया गया है। पंचकूला जोन के राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश ,जम्मू व कश्मीर और चंडीगढ़ हैं। परीक्षा परिणाम में चंडगढ़ छा गया है। चार टॉपर में से तीन चंडीगढ़ के हैं। इस बार परीक्षा परिणाम एक फीसदी कम हुआ है। आल इंडिया पास फीसदी 82 है। चार टापर्स में पहला स्थान उत्तर प्रदेश के नोएडा की रक्षा गोपाल है। सेकेंड टॉर चंडीगढ़ की भूमि सावंत है। भूमि ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए है। तीसरे टॉपर चंडीगढ़ के आदित्य जैन हैं। आदित्य जैन ने कॉमर्स संकाय में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वह भवन विद्या मंदिर के छात्र हैं। चौथी टॉपर चंडीगढ़ की मन्नत लूथरा है। उनको भी 99.2 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। वह भी चंडीगढ़ के भवन विद्या मंदिर की छात्रा हैं। पिछले दिनों परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस की हालत पैदा हो गई थी। पहले 24 मई को परिणाम घोषित किया जाना था, लेकिन हाई कोर्ट के आदेशों के चलते परिणाम अटक गया था। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें 10,98,981 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.82 फीसद ज्यादा है। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल थे। देश भर में 10,678 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।