देश के चार राज्यों में पानी ने मचायी तबाही

 

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों यूपी, उत्तराखंड, बिहार और असम में बारिश से तबाही भारी तबाही हुई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में सोमवार सुबह बादल फटने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिले जलमग्न हैं। असम में बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए पूर्वोत्तर की ओर जाने वाली कई टे्रन को बुधवार तक रद्द कर दिया गया है। कैलास मानसरोवर मार्ग में रविवार देर रात मालपा और मांगती नाले से सटे क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिसमें सेना के जेसीओ सहित नौ लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद से मांगती क्षेत्र के आठ लोग लापता हैं। आपदा में सेना के दो सैन्य सामग्री ले जा रहे वाहन मलबे में दब गए। सेना के अस्थायी कैंप में भारी मलबा घुस गया है। सेना के मांगती कैंप में एक जेसीओ, पांच जवान व दो अन्य लोग लापता हैं। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्तरी पूर्वांचल में नदियां उफान पर हैं। सिद्धार्थनगर में दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कुशीनगर र्में ंरग बांध सोमवार सुबह टूट गया। इससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बिहार में अब तक 70 की मौत, 65.37 लाख लोग प्रभावित बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। बचाव राहत कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ के दल भेजे गए हैं।