सीएम योगी ने जाना बाढ़ पीडि़तों का हाल

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ गुरुवार को फैजाबाद के रुदौली में बाढ़ पीडि़तों का दर्द सुनने पहुंचे। योगी ने जनपद की तहसील रुदौली के पास्ता गांव में बाढ़ पीडि़तों का दर्द बांटा। रुदौली में सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस समय खुद उत्तर प्रदेश के बाढ़ पीडि़त क्षेत्र की स्थिति देखने निकले हैं। योगी ने कहा कि में बाढ़ पीडि़तों का दर्द समझने निकला हूं। वास्तव में नदियों के किनारे बसे गांव की स्थिति बहुत ही दयनीय है। इसके सुधार के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि कोई भी बाढ़ पीडि़त राहत कार्य से वंचित न हो। सभी लोगों को राहत सामग्री मिलनी चाहिए। योगी आदित्य नाथ आज गोरखपुर-बस्ती मंडल के दो दिवसीय दौरे पर भी जाएंगे। वह शाम चार बजे तक गोरखपुर पहुंचेंगे। इसके पहले वह बस्तीग में रुककर बाढ़ के हालात का जायजा लेंगे। गोरखपुर में वह कैंपियरगंज, चौरीचौरा, सहजनवा और बांसगांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के साथ ही राहत वितरण कार्यों की समीक्षा करेंगे।