तिरंगे का अपमान: जूते के डिब्बे पर बनाया झंडा

 

देहरादून। भारत के झंडे का एक बार फिर से अपमान हुआ है। जूते के डिब्बे में तिरंगे के रेपर लगाया गया है। जिसे लोगों में गुस्सा है। उन्होंने दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अल्मोड़ा के 52 सीढ़ी स्थित एक दुकान में जूते के डिब्बे में तिरंगे रेपर छापा गया है।
दुकानदार ने बताया की उसके पास माल अभी-अभी पंहुचा है। रुद्रपुर के डिस्ट्रीब्यूटर तमन्ना फुटवियर नाम के दुकान से यह माल आया है। जूते के डिब्बे में तिरंगे का रेपर छापे जाने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।