प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है केरल का हिल डेस्टिनेशन मुन्नार

munnar
फीचर डेस्क। मुन्नार देवभूमि केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर आप प्रकृति की गोद में अपना समय बिता सकते है। मुन्नार अच्छा हिल स्टेशन है। भारत में लोगों के बीच हिल स्टेशन का क्रेज ज्यादा है। हर मौसम में यहां पर पर्यटक आते ही रहते है। तो देर किस बात की चलिए चलते केरल की खूबसूरत जगह मुन्नार।
दूर-दूर तक फैले खूबसूरत चाय के बागान, हरी-भरी घाटियां, सुहाना मौसम, ऊंची-ऊंची चोटियां, अभ्यारण्य, प्राकृतिक खुशबू से भरी हवा के अलावा बाकी वह सब कुछ है जिसे देखने के बाद आपको शांति और सुकून ही मिलेगा। मुन्नार की खूबसूरती को देखकर पर्यटक खुश हो जाते है।जैसे कि यह धरती का स्वर्ग है। मुन्नार की सुन्दरता इतनी अधिक है कि इसे ईश्वर का देश भी कहा जाता है। यहां की झीलें और घने जंगल इसकी सुंदरता को चार चांद लगा देते हैं। ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों के लिए मुन्नार दक्षिणी भारत का गर्मियों का रिजॉर्ट हुआ करता था। हरे घास के मैदानों में नीलकुरंजी फूल पूरी पहाड़ी को नीला कर देता है।
यह फूल बारह वर्षो में केवल एक बार ही खिलता है। जब यह फूल खिलता है तो इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। मुन्नार में देखने लायक जगह हैं आनामुड़ी शिखर, राजमाला, चितीरापुरम, इकोपाइंट और मट्टुपेटी बांध। मुन्नार की खूबसूरती पोतैमेदु में है, जो एक महत्त्वपूर्ण चाय बागान है।यहां आप रेल मार्ग, सड़क मार्ग और हवाई मार्ग तीनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नजदीकी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु का थेनी है जो मुन्नार से 60 किलोमीटर की दूरी पर है।