मुंबईकर से बहराइच में रेप

rape1
लखनऊ। यूपी में गैंग रेप की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है। यूपी में रोज करीब एक सैकड़ा से ज्यादा महिलाओं के साथ हिंसा सहित अन्य वारदात हो रही हैं मगर सरकार कान में रुई डालकर बैठी है।
ताजा मामला है बहराइच का यहां सात लोगों ने बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मुंबई से आई एक महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंबई से आई 40 वर्षीय महिला गत रविवार को एक युवक के साथ अपने मामा के घर जा रही थी तभी अब्दुल्लागंज जंगल में सात लोगों ने युवक को मार पीट कर भगा दिया और महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने कल पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पांच अभियुक्तों छोटकउ, गुलाम रसूल, शकील, मयूरे और वसीममुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो अभियुक्तों की तलाश जारी है।