हैक हुआ अनुपम खेर का ट्विटर एकाउंट

नयी दिल्ली। अभिनेता अनुपम खेर ने आज कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।खेर (62) अभी लास एंजिलिस में हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें भारत से उनके दोस्तों ने बताया। इस बारे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट को सूचना दे दी गई है। समाचार एजेंसी को भेजे संदेश में खेर ने कहा, ‘‘ मेरे ट्विटर आकउंट को हैक कर लिया गया है। भारत से कुछ दोस्तों के फोन आए। मैं लास एंजिलिस में हूं, यहां रात का एक बजा है। ’’ खेर ने कहा कि उनके पास राज्यसभा सदस्य स्वप्न दासगुप्ता की ओर से कल एक लिंक प्राप्त हुआ था । उस लिंक पर उन्होंने क्लिक कर दिया था।बताया जाता है कि दासगुप्ता के ट्विटर अकाउंट के साथ तुर्किश प्रो-पाक हैकर्स ने छेड़छाड़ की है।खेर ने बताया, ‘‘ स्वप्न दासगुप्ता की ओर से लिंक मिला। उनकी तरफ से पहली बार कोई लिंक आया इसलिए मैंने उसे खोला। ट्विटर से इस बारे में बात हो चुकी है।’’ उनके अकाउंट पर जाने पर संदेश मिलता है, ‘‘ इस अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। ’’