सर्च इंजन गूगल ने किया कलाम को सलाम

google-on-kalam
नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने भी अपने होमपेज पर एक काले रिबन को डिस्प्ले करते हुए एपीजे अब्दुल कलाम को विशेष रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की है। गौरतलब है कि गूगल देश और दुनिया में उन सभी जानी-मानी हस्तियों को अपने डूडल के जरिए किसी न किसी तरह का सिंबल देकर उन्हें हमेशा याद करता है। ऐसी महान शख्सियत आज हमारे बीच न हों लेकिन गूगल के डूडल के जरिए हमें उनके गुजरे लम्हें जरूर याद आते हैं। लिहाजा डूडल की इस यादगार लिस्ट में अब डॉ. कलाम का नाम भी शामिल हो चुका है।