समुद्र से खोज निकाला 300 साल पुराना अरबों का खजाना

sea gold
फ्लोरिडा। 18वीं शताब्दी में फ्लेरिडा के समुद्र तट पर डूबे एक स्पेनिश जहाज के मलबे से लगभग 6.38 करोड़ रुपए की सोने की मूर्तियां मिलीं हैं। फ्लोरिडा की रहने वाली रिक और लिजा अपने दो बच्चों के साथ पिछले दो साल से अपनी नाव की सहायता से जहाज के मलबे में छिपे खजाने की खोज कर रहे थे। ये लोग हर साल गर्मियों में ही अपना सर्च ऑपरेशन शुरू करते हैं। इस साल जून में उनके 27 साल के पुत्र एरिक को जहाज के मलबे से एक 40 फीट लंबी सोने की चेन मिली। उन्हें इसके अलावा मलबे से 51 सोने के सिक्के प्राप्त हुए। इनमें जैतून का फूल छपा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जब यह जहाज डूबा था तब इसमें 400 मिलियन डॉलर का सामान जा रहा था। जिसमें से अभी 175 मिलियन डॉलर का ही सामान मिला है। फेडरल स्टेट कानून के मुताबिक इस मलबे में पाई जाने वाली वस्तुओं का 20 प्रतिशत वस्तुओं को फ्लोरिडा के स्टेट म्यूजियम में रखा जाएगा। वहीं बाकी ब्रिस्ब्रेन की कंपनी व श्मिट फैमली आधा-आधा बांट लेगी।
इन सभी पाई गई वस्तुओं में सबसे नायाब वस्तु है एक दुर्लभ सोने का सिक्का, इस सिक्के का नाम ट्रिसेन्टेनियल रॉयल है। इसे स्पेन के राजा फिलिप के लिए बनाया गया था। इस सिक्के में सन् 1715 की तारीख छपी हुई है। माना जा रहा है इस एक सिक्के की कीमत 5 लाख डॉलर के करीब है। एक जानकार ने बताया कि ये वस्तुएं बेंचने के लिए नहीं बल्कि सिर्फ प्रदर्शनी के लिए हैं।
आपको बता दें कि स्पेन के इस जहाज के डूबने की इस घटना पर कई डॉक्यूमेंट्री व किताबें लिखी जा चुकी हैं। अब जाकर 300 साल के बाद इसके मलबे से किसी ने पहली बार खजाना निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह जहाज क्यूबा से स्पेन जा रहा था और इस जहाज में स्पेन की रानी का करोड़ों का खजाना भरा पड़ा था। लेकिन समुद्र में हरीकेन नामक तूफान आने से जहाज पलट गया और जहाज में सवार सभी लोग मारे गए और खजाना समुद्र तल में बिखर गया।