अमित शाह ने गृहमंत्री का पद संभाला

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में पदभार संभाला। भाजपा नीत राजग की लोकसभा चुनाव २०१९ में प्रचंड जीत के बाद ३० मई को उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। नॉर्थ ब्लॉक में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शाह का स्वागत किया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय से जुड़े तमाम मुद्दों और विषयों को समझने के लिए गृहमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। नव-नियुक्त गृह राज्य मंत्रियों जी. के. रेड्डी और नित्यानंद राय ने भी शनिवार को पदभार संभाला।
आज भारत के गृह मंत्री के रूप में पदभार संभाला। मुझ पर विश्वास प्रकट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। देश की सुरक्षा और देशवासियों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, मोदी जी के नेतृत्व मैं इसको पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास करूंगा।