अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो बनाने में चूक हो गयी थी। लोगो में रामो विग्रहवान धर्म: लिखने में गलती हो गयी थी। विग्रहवान में न पर हलंत नहीं लगाया गया था। ट्रस्ट के लोगो में अब सुधार कर दिया गया है।
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के लोगो पर काशी के विद्वानों को आपत्ति थी। लोगो में नीचे लिखे रामो विग्रहवान धर्म: में अशुद्धि बताई गयी। विद्वानों के अनुसार, विग्रहवान में हलंत न होने से अर्थ का अनर्थ हो रहा है। हलंत न होने से अर्थ हो रहा कि राम अधर्म के विग्रह हैं। इसे तत्काल सुधार कर नया लोगो जारी करने की मांग की गई थी।
यह मांग करने वालों में काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राम यत्न शुक्ल, राम नारायण द्विवेदी, ब्रजभूषण ओझा, रमाकान्त पाण्डेय और शिव जी उपाध्याय शामिल रहे। ट्रस्ट ने विद्वानों की आपत्ति को गंभीरता से लेते हुए लोगों में संशोधन कर नए सिरे से जारी कर दिया है।
ट्रस्ट के लोगो में हुआ सुधार
