कोरोना मीटर: देश में संख्या 21 हजार के पार

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढक़र 21,393 हो गए और मरने वालों की संख्या 681 हो गई।
उसने बताया कि देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई और एक अपने देश लौट गया। वहीं कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक हैं।मंत्रालय ने बताया कि बुधवार शाम से वायरस से संक्रमित 29 लोगों की जान गई, जिसमें से 18 महाराष्ट्र, आठ गुजरात, दो राजस्थान और दिल्ली का एक मामला है।इन मारे गए 681 लोगों में से अब तक सबसे अधिक 269 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद, गुजरात में 103 मध्य प्रदेश में 83, दिल्ली में 48, राजस्थान में 27, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में मृतक संख्या 21 और तमिलनाडु में 18 , कर्नाटक में 17, पंजाब में 16 और पश्चिम बंगाल में 15 है। बीमारी के चलते जम्मू-कश्मीर में पांच जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन मौत हुई है। बिहार में दो जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात से 2,407, दिल्ली से 2,248, राजस्थान में 1,890, तमिलनाडु में 1,629 और मध्य प्रदेश में 1,592 मामले सामने आए हैं।उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,449, तेलंगाना में 945 और आंध्र प्रदेश में 813 है।