कांग्रेस सांसदों ने दिखाये प्लेकार्ड, लोकसभा में हंगामा

parliyament
नई दिल्ली। संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध अब भी बरकरार है। शुक्रवार को भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने व्यापम घोटाला और ललित मोदी मामले को लेकर जमकर हंगामा किया।
व्यापम और ललित मोदी मुद्दे पर लोकसभा में विपक्षी सांसदों के जबरदस्त हंगामे के बीच बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र का तमाशा बना रही है, कांग्रेस इस पर शर्म करे। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या लोकसभा लाचार है। हर रोज कांग्रेस का ये तमाशा नहीं चलने देंगे। नायडू ने अपील की कि इस गतिरोध पर स्पीकर गंभीरता से विचार करें। वहीं, कांग्रेस सांसदों ने आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर स्पीकर ने कांग्रेस सांसदों को चेतावनी भी दी। कांग्रेस सांसदों की ओर से प्लेकार्ड दिखाने पर स्पीकर नाराज हो गईं।