8 करोड़ से अधिक लोग देख रहें है अयोध्या की रामलीला

अयोध्या। रामलीला के आयोजक बॉबी मलिक ने बताया कि अयोध्या की रामलीला सिर्फ कैमरों के सामने हो रही है। लेकिन दूरदर्शन व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हर दिन 8 करोड़ से अधिक लोग देख रहें है। दूरदर्शन पर लाइव प्रसारित होने वाले किसी कार्यक्रम को यूटयूब पर देखने वालों का रिकार्ड बन रहा है। 23 लाख लोग इसे यूटब पर देख चुके है। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। करोड़ों में जाएगी। हमारा मकसद था कि कोरोना महामारी से ऊबे लोगों के लिए कुछ बेहतर किया जाए। रामलीला देखने वाले लोग आर्शीवाद दे रहें है। हालांकि 5 साल पहले मुकेश ऋषि के साथ अयोध्या में रामलीला करने के बारे में सोचा था। लेकिन तब नही हो सका। अब हो गया। अगस्त में तय किया कि बिना दर्शकों के अयोध्या की रामलीला करेगें। 15 अगस्त को अयोध्या आया और लक्ष्मण किला स्थान को रामलीला के लिए तय किया। जिन कलाकारों से बात की सभी तैयार हो गए। सभी ने सहयोग किया। उप्र सरकार के मुख्यमंत्री व संस्कृति विभाग ने भी भरपूर मदद की।