जानिए दीवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

डेस्क। कई सालों बाद दिवाली शनिवार को मनाई जाएगी। यह बेहद दुर्लभ संयोग है। इस साल दिवाली (दीपावली) 14 नवंबर 2020 को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनिवार और शनि का स्वराशि मकर में होना सभी के लिए लाभकारी रहेगा। इसके अलावा 17 साल बाद दिवाली सर्वार्थ सिद्धि योग में सेलिब्रेट की जाएगी। इसके पहले ऐसा शुभ मुहूर्त साल 2003 में बना था। दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। पंडित संजय पांडेय के अनुसार लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है।
इस साल धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर तिथि का फंस रहा पेंच, जानें लें यहां सही तारीख
दिवाली 2020 पर लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त-

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:28 से शाम 7:24 तक।

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 14 नवंबर की शाम 5:49 से 6:02 बजे तक।

प्रदोष काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:33 से रात 8:12 तक।

वृषभ काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:28 से रात 7:24 तक।

लक्ष्मी पूजा 2020: चौघडिय़ा मुहूर्त

दोपहर: 14 नवंबर की दोपहर 02:17 से शाम को 04:07 तक।

शाम: 14 नवंबर की शाम को 05:28 से शाम 07:07 तक।

रात्रि: 14 नवंबर की रात 08:47 से देर रात 01:45 तक।

प्रात:काल: 15 नवंबर को सुबह 05:04 से 06:44 तक।

गृहस्थों के लिए लक्ष्मी पूजा 2020 मुहूर्त-

सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:49 से 6:02 बजे तक।

प्रदोष काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:33 से रात्रि 8:12 तक।

वृषभ काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:28 से रात्रि 7:24 तक।

सिंह लग्न मुहूर्त: 14 नवंबर की मध्य रात्रि 12:01 से देर रात 2:19 तक।

इस साल धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर तिथि का फंस रहा पेंच, जानें लें यहां सही तारीख

व्यापारियों के लिए लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

सर्वश्रेष्ठ अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:09 से शाम 04:05 तक।
इस साल अमावस्या तिथि 14 नवंबर से प्रारंभ होकर 15 नवंबर को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। ऐसे में दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी। चूंकि दीपावली अमावस्या तिथि की रात और लक्ष्मी पूजन अमावस्या की शाम को होता है, इसलिए 14 नवंबर को ही महालक्ष्मी पूजन किया जाएगा।