कंधे के दर्द से जल्द मिल जायेगा छुटकारा: साइना

saina
नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप से पहले भारत कि बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल को पूरी तरह से यकीन है कि कंधे कि दर्द से छुटकारा पाकर पूरी तरह से फिट हो जायेगी। ये चैंपियनशिप इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 10 अगस्त से होगी। जानकारी के अनुसार ऑलंपिक कांस्य पदक कि विजेता साइना नेहवाल को विश्व चैम्पियनशिप से पहले कई बार फिटनेस कि समस्याओं से भी जूझना पड़ा है। दो वर्ष पूर्व साइन नेहवाल को पेट में तकलीफ थी और 2009 में चेचक के कारण से वह नहीं खेल सकी थी।
इस वर्ष के शुरू में साइना को ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के दौरान कंधे में दर्द कि समस्या हो गयी थी। वह टूर्नामेंट में उपविजेता बनकर रह गई थी। अभी तक विश्व चैम्पियनशिप में साइना क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाई हैं।
विश्व जगत कि नंबर दो खिलाड़ी साइना, इंडोनेशिया में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। इस सीजन में उन्होंने सैयद मोदी ग्रां प्री और इंडिया सुपर सीरिज को अपने नाम किया है।
साइना नेहवाल अपने अभियान के शुरू होने वाली दूसरे दौर में करेंगी जिसमें उनका सामना हांगकांग की चिउंग एंगान यि और एस्तोनिया की केटी टोलमोफ के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। इसके बाद वह जान की ताकाहाशी से सामना होना हैं। इस बाधा को पार करने पर उनका सामना चीन की वांग यिहान से हो सकता है।