आप और बीजेपी के बीच दिल्ली में शुरू हुआ होर्डिंग वॉर

hording
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की तर्ज पर दिल्ली सरकार को उसी के अंदाज में जवाब देने के लिए भाजपा नेताओं ने दिल्ली की सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने शुरू कर दिए हैं। पूर्वी दिल्ली हो या पश्चिमी दिल्ली या फिर पुरानी दिल्ली प्रत्येक जगह दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए होर्डिंग लगने लगे हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता व कार्यकर्ता गलियों में राज्य सरकार और आम आदमी पार्टी विरोधी पोस्टर लगा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस अभियान में और तेजी लाने की योजना है।
आम आदमी पार्टी की सरकार यह आरोप लगा रही है कि प्रधानमंत्री उसे काम नहीं करने दे रहे हैं। इसे लेकर वह विशेष प्रचार अभियान भी शुरू किया था और पूरी दिल्ली में प्रधानमंत्री को संबोधित बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। इस तरह के होर्डिंग पर भाजपा ने एतराज जताते हुए इसका मुंहतोड़ जवाब देने का एलान किया था।