हर वर्गों का है मोदी पर भरोसा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी के नेृतत्व में आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में हुए उप चुनावों में प्रचण्ड बहुमत से जीत अर्जित की। समाज के सभी वर्गो में मोदी के प्रति जो भरोसा है वह देश के हर राज्य में बहुत मजबूत हुआ है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास पर सरकार संगठन और गठबंधन मिलकर काम कर रहे हेैं। गरीबों की सेवा और कल्याण के भाव ने जनता के बीच भाजपा की साख बढाई है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सुशासन एवं जनकल्याण की पर्यायवाची बन गयी है।
अवध क्षेत्र के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह जीत मैं कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूँ और मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करता हूँ एवं साथ ही शीर्ष प्रदेश नेतृत्व को भी बधाई देता हूँ कि उनके नेतृत्व मेे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा लगन एवं समर्पण के साथ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी पार्टी को प्रचण्ड जीत दिलायी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अवध क्षेत्र में हुए उप चुनाव की जीत का सिलसिला 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।
क्षेत्रीय महामंत्री संगठन प्रद्युम्न कुमार ने भी देश में मिली भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई देकर कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि यह जीत और बडी जीत में परिवर्तित हो। भारतीय जनता पार्टी की जीत पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष/कैण्ट विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ सहित संजय गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, गोविन्द पाण्डेय, नीरज सिंह, विक्रम सिंह सिकरवार, नंद लाल, विवेक त्रिपाठी, त्रंयम्बक तिवारी, नरेन्द्र स्वामी आदि ने बधाई दी।