देश का चौथा प्रदूषित शहर गाजियाबाद

गाजियाबाद। शहर के एकयूआई में 2 दिनों से लगातार कमी आ रही है इसके बाद भी गाजियाबाद शहर दिल्ली एनसीआर में दूसरा और देश में चौथा प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद शहर का एकयूआई 328 दर्ज किया गया गाजियाबाद में संजय नगर में एकयूआई ऑरेंज जोन में आ गया है। हालांकि अभी भी इंदिरापुरम और लोनी का एकयूआई 3.5 गुना अधिक बना हुआ है गाजियाबाद शहर का एकयूआई पिछले दिनों 400 के ऊपर बना हुआ था। बुधवार को शहर के एकयूआई में कमी आई और यह 344 पर आ गया था गुरुवार को भी इसमें कमी देखी गई गुरुवार को शहर का एकयूआई 328 दर्ज किया गया इसके बावजूद भी शहर दिल्ली/एनसीआर में दूसरा प्रदूषित शहर रहा जबकि देश में गाजियाबाद चौथा प्रदूषित शहर था गाजियाबाद के मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखे जाएं तो संजय नगर की हवा तेजी से साफ हुई यहां पर एकयूआई 300 के नीचे आ गया
शुक्रवार को यहां का एकयूआई 286 दर्ज किया गया यहां क्करू-10 और पीएम 2.5 का स्तर 269 और 171 दर्ज किया गया जबकि 2 दिन पहले यह 673 और 472 दर्ज किया गया था वही वसुंधरा की हवा में भी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी यहां पर एकयूआई रेड जोन में बना हुआ है।
यहां पर एकयूआई 311 दर्ज किया गया यहां 10 460 और पीएम 2.5 का स्तर 224 दर्ज हुआ यहां पर 2 दिन पहले -10 और -2.5 का स्तर 717 और 506 दर्ज किया गया इंदिरापुरम का एकयूआई 356 दर्ज किया गया। यहां अभी 2 दिन पहले पीएम-10 और पीएम 2.5 का स्तर मानको से 7 गुना अधिक था जो गुरुवार को 471 और 246 पर आ गया है लोनी में एकयूआई 372 दर्ज किया गया यहां पर -10 460 व -2.5 का स्तर 224 रहा जबकि 2 दिन पहले यह 7 गुना अधिक था।