एमपी में ठंड का कहर: टूटेगा रिकार्ड

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगता है इस सर्दी के मौसम में पिछले 54 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इस बार नवंबर में रात का न्यूनतम तापमान 15 से ज्यादा बार सामान्य से कम रहा है। इसी आधार पर मौसम वैज्ञानिक इस बार राजधानी भोपाल में दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पडऩे की संभावना जता रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि यही हाल रहा, तो भोपाल में इस बार पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है।
रिकॉर्ड की बात की जाए, तो इससे 1966 में भोपाल में 11 दिसंबर की रात को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग को इस साल भी दिसंबर में रात का पारा सामान्य से तीन से चार डिग्री तक नीचे जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ यानी कम दबाव का क्षेत्र देश के उत्तरी प्रांतों में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ता है। इनसे उत्तरी भाग शीतकालीन वर्षा से प्रभावित होता है। आने वाली शुष्क ठंडी हवाएं देश के मध्यवर्ती एवं उत्तरी भाग में शीतलहर की स्थिति पैदा करती हैं। कभी-कभी बंगाल की खाड़ी में पढऩे वाले चक्रवाती तूफान की वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं देश के मध्य में आ जाती। हालांकि बहुत ही कम अफसरों पर भोपाल शीतलहर से प्रभावित हुआ है। ऐसे में इस बार भी इसकी उम्मीद कम ही है।