भाजपा जिलाध्यक्ष की कार पर पथराव: चर्चा का विषय

श्यामल मुखर्जी-दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए कस्बा फरीदनगर जा रहे थे। मोदीनगर-हापुड रोड पर मोदीपोन पुलिस चौकी के नजदीक बाइक सवार युवक ने उनकी गाड़ी पर जोर से पत्थर दे मारा जिससे गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया। इसके बाद युवक भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष के गनर ने एक बाइक से युवक का पीछा किया और काफी दूर जाकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल जयकरण सिंह का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक भोजपुर थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी अंशुल है। युवक ने बताया कि किसी युवक ने 1 की बाइक पर लिफ्ट ली थी और उसी युवक ने गाड़ी पर पत्थर फेंका पूर्णविराम वही उसी युवक को नहीं जानता। कोतवाल के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक ने शराब पी रखी है। मामले की जांच की जा रही है। दिनेश सिंघल का कहना है कि दो बाइकों पर चार युवक सवार थे जिन्होंने उनकी कार पर पत्थर मार कर हमला किया है। शहर में चर्चा का विषय है कि क्या लोगों का यह किसान आंदोलन के चलते जनमानस का आक्रोश है या भाजपा जिलाध्यक्ष को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।