भाजपा का आना और ममता का जाना तय : नड्डा

प बंगाल। केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जारी प्रदर्शन के बीच भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा किसानों को साधने के मकसद से पार्टी के ”एक मु_ी चावल’ संग्रह अभियान की शुरुआत करने शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। बर्धमान में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘आपने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और जिस गर्मजोशी के साथ आप इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं ये बताता है कि आपने तय कर लिया है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है।’