इंडोनेशिया : उड़ान भरने के बाद विमान लापता

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान लापता हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस विमान में 50 से अधिक लोग सवार हैं और इसने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरी थी। जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क टूट गया। दुनियाभर में रियलटाइम एयर ट्रैफिक पर निगाह रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24.कॉम के मुताबिक, “यह विमान एक मिनट से भी कम समय में 10,000 फीट तक नीचे आ गया। जकार्ता से उड़ान भरने के करीब चार मिनट के बाद यह हुआ।”