केजरीवाल को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए : सुरेश खन्ना

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री सोमनाथ भारती के विवादित बयान पर योगी सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सोमनाथ भारती फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। उधर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने इस मामले को लेकर सीधे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरा है। सुरेश खन्ना ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को सोमनाथ भारती के बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। आम आदमी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में नक्सल राजनीति के प्रयोग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की महान जनता ऐसी सोच के लोगों को बखूबी जानती है। आप पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। इस पार्टी के नेताओं की भाषा मर्यादाहीन है। गाली-गलौच, अभद्रता और अराजकता उनकी पहचान बन चुकी है। सुरेश खन्ना ने कहा कि सोमनाथ भारती ने प्रदेश की मातृशक्ति और बच्चों के लिए ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जिसे सार्वजनिक तौर पर भी नहीं बताया जा सकता। उनके बयान की देश में हर कोई भतर््सना कर रहा है। लोग हैरान हैं कि ऐसी गाली-गलौच करने वाले दिल्ली में बच्चों को कैसी शिक्षा देते होंगे।