योगी सरकार में पूर्व आईएएस एके शर्मा का पद तय

लखनऊ। प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व अपर सचिव एके शर्मा का भाजपा एमएलसी बनना तय है। इसके साथ प्रदेश की योगी मंत्रिमंडल में सबसे अहम फरेदबदल की अटकलें तेज हो गई है। शर्मा को योगी मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलनी भी तय मानी जा रही है। हालांकि इस बारे में अभी तक पार्टी की तरफ से किसी नेता ने कोई बयान नही दिया है। माना जा रहा है। शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा में शामिल होने के बाद एके शर्मा ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आदि से मुलाकतें की है।19 मार्च 2017 को अस्तित्व में आयी भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में फिलहाल 54 मंत्री हैं, जबकि मंत्रियों की संख्या 60 तक हो सकती है। कैबिनेट मंत्री रहे चेतन चौहान और कमल रानी वरुण का कोरोना की वजह से निधन हो गया था। उनकी सीटें फिलहाल खाली है। कुछ और नये चेहरों को भी मौका दिये जाने की संभावना है। चर्चाओं के बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के मंत्रिमंडल में बने रहेंगें या उन्हे काई और भूमिका दी जाएगी। इसे लेकर चर्चाएं तेज है।