उत्पीडऩ को लेकर राज्यपाल से मिला महिला मोर्चा

mahila morcha lko
लखनऊ। प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों एवं पुलिस की निष्क्रियता को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौपा। जिसमें हमीरपुर में दबंगों द्वारा लड़की के साथ हुए दुराचार के बाद लड़की के द्वारा आत्म हत्या करने तथा पुलिस द्वारा पीडि़ता का साथ देने के बजाय उसके परिवार को प्रताडि़त करने और सरकारी तंत्र द्वारा अपराधियों का पक्ष लिये जाने से संबन्धित घटना का जिक्र था। साथ ही हाल ही में बाराबंकी के कोठी थाने में पुलिस द्वारा अपने पति को छुड़वाने गयी महिला नीतू द्विवेदी के साथ छेड़ छाड़ के बाद दो पुलिस कर्मियों द्वारा महिला को जिन्दा जला दिये जाने के मामले के साथ ही विगत 2012 में प्रदेश सरकार बनने से लेकर जुलाई 2015 तक के अपराधों को अंाकड़ा भी था। ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गयी कि दोषी पुलिस कर्मियों को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार किया जाय तथा धारा 302 के अन्र्तगत मुकदमा दर्ज किया जाय। निष्पक्ष जंाच के लिए महिला पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया जाय। प्रत्येक थाने में महिला पुलिस कर्मी को तैनात किया जाय जिससे आये दिन महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर उचित कार्यवाही के साथ रोक थाम लगे। महिलाओं से जुड़े विषयों की की जांच केवल महिला पुलिस से ही करायी जाय।