रावली न्याय पंचायत पर किसान पंचायत का होगा ऐतिहासिक आयोजन: बिजेंद्र यादव

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। आगामी 3 फरवरी को मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के न्याय पंचायत रावली कलां में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु की सभा की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, नगर पदाधिकारियों और ब्लाक पदाधिकारियों के साथ मिटिग की और प्रदेश अध्यक्ष की गाजियाबाद जनपद में पहली सभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी।
जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु की गाजियाबाद जिले में पहली सभा होनी है जिसको हम सब को ऐतिहासिक बनाना है,उसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि गाजियाबाद की सभा से प्रदेश की बीजेपी की तानाशाही सरकार को उखाडऩे का संदेश दिया जाएगा,पार्टी के कार्यकर्ताओं को सभा को सफल बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का प्रदेश की जनता के लिए किए गए संघर्ष वर्णित नव वर्ष का कैलेंडर कार्यकर्ताओं को वितरित किए। पार्टी के कार्यकर्ता जिनको जनपद की विधानसभाओं में घर घर पहुंचाएंगे।
मिटिग में जिला उपाध्यक्ष अमोल वसिष्ठ,जिला प्रवक्ता सलीम सैफी, जिला उपाध्यक्ष मोहमद हनीफ चीनी, जिला महासचिव अजय सिंह,नरेंद्र शर्मा,जिला महासचिव दिनेश प्रताप सिंह,खोडा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा,जिला सचिव शिवदत्त अधाना, जिला सचिव हुमायूं बेग,रामदयाल, शंकर ठाकुर,एस एन राय,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गेहरा,अरुण कुमार त्यागी ब्लाक अध्यक्ष मुरादनगर,डा बाबू राम आर्य,लोनी नगर अध्यक्ष नूर हसन भाटी, मुरादनगर अध्यक्ष मौ रुखसाद मलिक, जिला महासचिव रुपेश त्यागी,जिला सचिव नईम खान,जिला उपाध्यक्ष हाजी रियासत अली,जिला महासचिव आसमोहमद मलिक,राकेश पाल, जिला महासचिव राम प्रकाश कश्यप,राघव झा,जाकिर लोनी, चौधरी समसुद्दीन त्यागी,सलीम अहमद लोनी,वसीम लोनी,लेखराज त्यागी,रुपेश सिंह मावी,ब्लाक अध्यक्ष लोनी जुल्फिकार त्यागी,न्याय पंचायत अध्यक्ष चिरोडी अजित सिंह,जिला महासचिव मुकेश कसाना,मुकेश शर्मा, नरेंद्र त्यागी उर्फ स्वामी जी आदि उपस्थित रहे।