जानिए कब आयेगी ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची

लखनऊ। पंचायत चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। अब सबकी निगाहें प्रधान की आरक्षण सूची पर लगी है। जानकारी के अनुसार दो से तीन मार्च के बीच प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र व जिला पंचायत के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की प्रस्तावित सूची का जिलाधिकारी द्वारा प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद चार से आठ मार्च तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। यह आपत्ति लिखित में दर्ज कराना होगा। फिर 10 से 12 मार्च के बीच आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची तैयार की जाएगी।