यूपी में बस कंडक्टर पद के लिए कम्प्यूटर ज्ञान जरूरी

लखनऊ। रोडवेज में बस कंडक्टर बनने के लिए अब कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी होगा। तभी उप्र राज्य सडक़ परिवहन निगम में परिचालक के पद पर भर्ती हो सकेंगे। यही नहीं मृतक आश्रितों को भी इस दायरे में रखा गया है। जहां संविदा हो या सीधी भर्ती अथवा मृतक आश्रित सभी के लिए ट्रिपल सी प्रमाण पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है।
अभी तक परिवहन निगम में संविदा और नियमित भर्ती में इंटर पास अथवा आईटीआई डिप्लोमा करने वाले नियुक्ति होते थे। दिसंबर 2020 में बोर्ड ने बस परिचालक भर्ती की अर्हता में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधक को दिशा निर्देश भेजे गए है। क्योंकि अत्याधुनिक हैंडहेल्ड डिवाइस के जरिए यात्रियों के टिकट काटे जाएंगे। जोकि निगम मुख्यालय के सर्वर से लिंक होगा। ऐसे में इस इलेक्ट्रिक टिकटिंग मशीन को चलाने के लिए कंप्यूटर की जानकारी जरूरी होगी।