तालाबों की मरम्मत, सफाई व सौंदर्यीकरण में आयी तेजी

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। सदरपुर ग्राम स्थित एक और तालाब के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा तालाब की सफाई स्वयं कर किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कवि नगर जोन स्थित तालाबों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में गाजियाबाद की 46 तालाबों को चयनित कर उनकी साफ सफाई का कार्य उनकी मरम्मत में सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें से 25 तालाबों पर कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। माह जुलाई तक 46 तालाबों का कार्य पूर्ण कर तालाबों को सुंदर स्वरूप देकर गांव की जनता को उपहार के रूप में सौंपा जाएगा। नाएफल,बियाना,महरौली,मकनपुर, बम्हेटा,सदरपुर,सीकरोड,रहीस पुर व अन्य ग्रामों में स्थित तालाबों की सफाई लगभग पूर्ण कराई जा चुकी है। नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द ही यह स्थल शहर वासियों के लिए पर्यटक स्थल बन जाएंगे जिससे गांव की लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निवासी व पार्षदों द्वारा इस प्रकार तालाबों की देखभाल साफ सफाई के कार्य को देखकर महापौर आशा शर्मा द्वारा नगर निगम टीम व सभी पार्षदों का धन्यवाद जताया गया।