मीन राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र: जानिए प्रभाव

डेस्क। शुक्र देव मार्च में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इस महीने 17 मार्च को शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ये अगले महीने 10 अप्रैल तक रहेंगे। शुक्र देव भौतिक सुखों को देने वाले ग्रह मान जाते हैं। अगर ये कुंडली में सही हैं तो जातक को भौतिक सुखों की कमी नहीं रहती है। 17 मार्च 2021, को सुबह 02 बजे शुक्र का यह राशि परिवर्तन होगा। कुम्भ राशि के जातकों के लिए शुक्र एक योगकारक ग्रह है। इसलिए कुंभ राशि वालों को अपने कार्य में मुनाफा होगा, फिर चाहे वो नौकरी कर रहे हैं या फिर उनका खुद का कोई बिजनेस है।
शुक्र वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ परिणाम लाएं हैं। इस राशि के जातकों को बिजनेस और निवेश में बहुत सफलता मिलेगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुच अच्छा रहेगा। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। आपको नौकरी और घर में दोनों में लाभ के योग हैं।
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन धन के मामले में बहुत अच्छा रहने वाला है। एक तरफ जहां आपको नौकरी में लाभ मिलेगा, वहीं आपको किसी से अचानक लाभ भी मिलने के योग हैं।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शुभ परिणाम लाएगा। बिगड़े काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की होने की उम्मीद है। बिजनेस से मेंलाभ होने की उम्मीद है।