सरकार और विपक्ष का घमासान जारी

parliyament
नई दिल्ली। मानसून सत्र में सत्ता और विपक्ष के बीच मचा घमासान बुधवार को भी जारी है। संसद परिसर में कांग्रेस के सासंद सरकार के रवैये के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के 25 लोकसभा सांसदों पर लगा प्रतिबंध बुधवार को वापस लिया जा सकता है। स्पीकर सुमित्रा महाजन प्रतिबंध वापसी पर विचार कर सकती हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई को मंगलवार की तरह बुधवार को कांग्रेस सांसद धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारी सांसदों की निलंबन वापसी के साथ ही दागी मंत्रियों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। संसद परिसर में गांधी जी की प्रतिमा के पास पदर्शन करते हुए काले झंडे भी लहराये जा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार को सीधी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दागी मंत्रियों के इस्तीफे की मांग जारी रहेगी। सरकार चाहते तो उन्हें संसद से उठाकर फेंक दे।