मेक इन इंडिया को पंख: फॉक्सकॉन लगायेगी 10 प्लांट

make in india
नई दिल्ली। फॉक्सकॉन टेक्नॉलजी ग्रुप अगले पांच साल के दौरान इंडिया में लगभग 10 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स लगाने में करीब 2 अरब डॉलर यानी करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकता है। इन प्लांट्स में मोबाइल डिवाइसेज, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स, बैटरियां और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनाए जाएंगे।मामले की जानकारी रखने वाले एक टॉप ऑफिशल ने ईटी को बताया, ‘यह ग्रुप यहां करीब 40 करोड़ हैंडसेट्स तैयार करने की योजना बना रहा है। इनमें से आधे भारतीय बाजार के लिए और बाकी मिडल ईस्ट, अफ्रीका और रूस को निर्यात करने के लिए बनाए जाएंगे। एपल के आईफोन बनाने वाली यह कंपनी अगले 10 वर्षों में सेमीकंडक्टर्स के लिए 10 फैब्स लगाने की योजना भी बना रही है। साथ ही, वह एक या इससे ज्यादा डेटा सेंटर भी खोल सकती है। दुनिया की यह सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर अपने कुछ प्लांट्स और डेटा सेंटर के लिए अडाणीग्रुप को पार्टनर बना सकती है और हेवी मशीनरी के इंपोर्ट में अडाणीपोर्ट का यूज कर सकती है।