लोहा विक्रेता मंडल 8 मार्च को मनाएगा स्थापना दिवस

गाजियाबाद। लोहा विक्रेता मंडल गाजियाबाद द्वारा अपना स्थापना दिवस आगामी 8 मार्च को मनाया जाएगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर लोहा विक्रेता मंडल द्वारा इस बात की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष डॉक्टर अतुल जैन ने बताया कि स्थापना के उपरांत पहली बार लोहा व्यापार मंडल द्वारा साधना दिवस मनाया जा रहा है। किसी दिन संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलवाई जाएगी। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह , राज्य मंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल , महेंद्र अग्रवाल, यूपीसीडा की क्षेत्रीय प्रबंधक स्मिता सिंह आदि गणमान्य व्यक्तियों के सम्मिलित होने की संभावना है।