तांडव विवाद: इंडिया हेड से चली ढाई घंटे पूछताछ

लखनऊ। तांडव वेब सीरीज का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इसको रिलीज करने वाली अमेजन प्राइम की इंडिया हेड अर्पणा आज दूसरी बार राजधानी के हजरतगंज थाने पहुंची और अपना बयान दर्ज कराया। मालूम हो कि तांडव के खिलाफ हजरतगंज थाने में मामला दर्ज कराया गया था। अर्पणा को इससे पहले भी बयान के लिए बुलाया गया था। आज करीब ढाई घंटे पूछताछ चली जिसके बाद वह बिना मीडिया से बात किये चली गयीं।