यूके सीएम त्रिवेन्द्र आज दे सकते हैं इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर आज विराम लग सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से लौट आये हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि अगले साल 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी हैं। अगर पार्टी हाई कमान नेतृत्व परिवर्तन करने का मन बनाता है तो सूत्र बताते हैं कि सांसद अनिल बलूनी, अजय भट्टï और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रेस में सबसे आगे हैं।