कांग्रेस विधायक के खाते से उड़ा लिए 1 लाख रुपए

भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए हाल-फिलहाल तक चंदा अभियान जारी थी। कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने भी इसके लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की थी। कांग्रेस एमएलए ने अपने पोस्ट में चेक की भी तस्वीर डाली थी। साइबर जालसाजों की नजर उस चेक पर पड़ गई। घार के कुक्शी के विधायक को यह महंगा पड़ गया। ऑनलाइन ठगी करने वाले इन जालसाजों ने कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिह बघेल के चेक की तस्वीर सोशल मीडिया से डाउनलोड की। इसके बाद विधायक के अकाउंट से पैसे निकालने के लिए उसका क्लोन विकसित कर लिया।